शाहगंज रोडवेज का परिवहन मंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Tuesday, March 12, 2024 - 19:58
Updated: 3 years ago
0
शाहगंज रोडवेज का परिवहन मंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

जौनपुर (आरएनआई) जिला के शाहगंज में पूर्व जनप्रतिनिधियों की घोर उदासीनता के चलते जर्जरतम अवस्था मे पहुंच चुके शाहगंज बस अड्डे का विधायक शाहगंज रमेश सिंह के प्रयास से हो रहे कायाकल्प का मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लखनऊ से वर्चुअल शिलान्यास किया। 
श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार गरीबों तथा आम यात्रियों को सुखद सार्वजनिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। शाहगंज बस अड्डा अपने अस्तित्व की अंतिम सांसे गिन रहा था। अपने साथ मौजूद विधायक रमेश सिंह की ओर इशारा करते हुए उन्होंने बताया कि जब यह समस्या मेरे संज्ञान में आई तो मैंने तत्काल इसके कायाकल्प के लिए आवश्यक धनराशि जारी की। उन्होंने बताया कि कायाकल्प के अंतर्गत यात्री प्रतीक्षालय, आफिस, बसों के सर्विस सेंटर तथा पूरे परिसर में फर्श व चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें दो करोड़ पच्चीस लाख रुपए की लागत आ रही है। 
कार्यक्रम का स्थानीय बस अड्डे से लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान रीजनल मैनेजर आजमगढ़ मनोज बाजपेयी, सेवा प्रबंधक आजमगढ़ एस के सेठ, सहायक रीजनल मैनेजर ए के पाल, अवर अभियंता सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन सिंह, मुस्तकीम अहमद, ओम चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User