शारदीय नवरात्र आज से, पंडालों में पहुंची मूर्तियां, आज होगी प्राण प्रतिष्ठा, पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे युवा

Sunday, September 21, 2025 - 20:41
Updated: 1 year ago
0
शारदीय नवरात्र आज से, पंडालों में पहुंची मूर्तियां, आज होगी प्राण प्रतिष्ठा, पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे युवा

फतेहपुर (आरएनआई) शारदीय नवरात्र कल (आज) से शुरू हो रहे हैं। पर्व को लेकर मां दुर्गा कमेटियों द्वारा पंडालों को पिछले चार दिनों से सजाया जा रहा है। भक्तों में गजब का उत्साह है। रविवार को आर्डर पर दी गई मूर्तियों को अलग-अलग कमेटियों के जिम्मेदार लोग ट्रैक्टर, पिकअप में लादकर जयकारे लगाते हुए निर्धारित पंडालों तक पहुंच गए। कल (आज) इन मूर्तियों की पूजा-अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रथम दिन शैलपुत्री की आरती होगी। 

बताते चलें कि जगत जननी मां शेरावली के रूप में मनाये जाने वाले नवरात्र पर्व को लेकर दुर्गा कमेटियों द्वारा प्रतिवर्ष पश्चिम बंगाल से आने वाले कारीगरों को मूर्तियां बनाने का आर्डर दे देते हैं। लगभग चार माह तक कारीगर दिये हुए आर्डरों के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को बड़ी मेहनत से तैयार करते हैं। शारदीय नवरात्र रविवार को पितृ विसर्जन के बाद सोमवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र पर्व को लेकर कमेटियों द्वारा लगभग पांच-छह दिन पहले से निर्धारित पंडालों को सजाने का काम शुरू कर दिया जाता है जो इस वर्ष भी शुरू हो गया है। मां अंबे के भक्त पूजा-अर्चना की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दूसरे पहर से ही शहर सहित ग्रामीण इलाकों की दुर्गा कमेटियों के इंतजामकारों द्वारा अपने-अपने आर्डर की मूर्तियां पंडालों तक पहुंचाये जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मूर्तियां ले जाने वाले भक्त जगत-जननी मां के जयकारे लगाते रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User