शादियों में बिना ऑकेशनल बार लाइसेंस के मदिरा न परोसे फार्म्स एवं गेस्ट हाउस संचालक -- क्षितिज कुमार

Wednesday, November 22, 2023 - 20:44
Updated: 3 years ago
0
शादियों में बिना ऑकेशनल बार लाइसेंस के मदिरा न परोसे फार्म्स एवं गेस्ट हाउस संचालक -- क्षितिज कुमार
हाथरस- 22 नवंबर । अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण/अपमिश्रण के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत तथा आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी  के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन के नेतृत्व में आज जनपद में आबकारी टीम द्वारा थाना कोतवाली अंतर्गत बस स्टैंड,सादाबाद गेट,चामड गेट, तथा थाना चंदपा अंर्तगत मीतई, कपूरा  तथा थाना हाथरस गेट अंतर्गत लहरा,अहवरनपुर आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई । साथ ही उक्त क्षेत्र में स्थित विभिन्न बकारी दुकानों पर टेस्ट परचेसिंग करते हुए औचक निरीक्षण किया गया तथा अनुज्ञापियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए।।   
इसके अतिरिक्त आगामी शादियों के सीजन के मद्देनजर उक्त क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंक्वेट हॉल/शादी मंडप/फार्म्स/रिसोर्ट्स आदि के मालिकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया गया कि बिना ऑकेशनल बार लाईसेंस के अपने परिसर में मदिरा परोसने के काउंटर न लगाएं अन्यथा आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
इस दौरान लोगों को अवैध एवं जहरीली शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की जानकारी होने पर तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा।कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार आबकारी निरीक्षक (हाथरस सदर) मय आबकारी स्टॉफ तथा पुलिस स्टाफ थाना हाथरस गेट उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User