राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को: बैंक अधिकारियों से की वार्ता

Wednesday, November 22, 2023 - 20:43
Updated: 3 years ago
0
राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को: बैंक अधिकारियों से की वार्ता
हाथरस 22 नवम्बर। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में बैंक के प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में बैंक अधिकारीगण की बैठक वीडियो कॉन्फेंसिंग कक्ष, जनपद न्यायालय में अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश सचिव अजय कुमार की उपस्थित में सम्पन्न हुई।
बैठक में अग्रिणी जिला प्रबन्धक जोबी तोमस, बैंकों की ओर से पंजाब नेशनल बैंक से रामहरी शर्मा, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया से तरूण अग्रवाल, आर्यवृत्त बैंक से सुशील शर्मा, मंजीत सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा से दीपक कुमार, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया से पल्लव पाण्डेय, यूनियन बैंक से धवेन्द्र सिंह, केनरा बैंक से मनोज आनन्द, बैंक ऑफ इण्डिया से यतेश गर्ग एवं भारत संचार निगम से बृजमोहन सिंह उपस्थित थे। 
बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा समस्त बैंकों अधिकारीगण से वार्ता की तथा उनके द्वारा चिन्ह्ति किये गये प्रीलिटिगेशन स्तर के बैंक मामलों की संख्या एवं पक्षकारों को जारी किये गये नोटिसों के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने समस्त बैंक के अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसम्बर में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। 
इसके अतिरिक्त अपर जनपद न्यायाधीश सचिव अजय कुमार, ने समस्त बैंक अधिकारीगण से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को नियत करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। जनपद के समस्त बैंकों द्वारा अब तक लगभग सात हजार मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्ह्ति किया गया है। इस सम्बन्ध में अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव द्वारा  बैंक अधिकारीगण से अधिक से  अधिक संख्या में मामलों के निस्तारण करने एवं पक्षकारों को नोटिस जारी करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User