शांतिपूर्वक संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, दो परीक्षा केंद्रों पर 101 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Saturday, February 17, 2024 - 17:27
Updated: 3 years ago
0
शांतिपूर्वक संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, दो परीक्षा केंद्रों पर 101 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
शांतिपूर्वक संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, दो परीक्षा केंद्रों पर 101 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

शाहाबाद हरदोई । शनिवार को शाहाबाद ब्लाक के दो परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 2304 परीक्षार्थियों में से 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर ककरघटा स्थित श्री नारायण सिंह डिग्री कॉलेज और शाहाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला गिगियानी स्थित श्री हर्ष पांडे इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक संपन्न हुई। द्वितीय पाली की परीक्षा शाम 3:00 बजे से 5:00 तक संपन्न हुई। श्री हर्ष पांडे इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में 672 परीक्षार्थी की परीक्षा संपन्न होनी थी जिनमें से 648 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। यानि प्रथम पाली में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में 672 परीक्षार्थियों में से 635 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ठीक इसी तरह से श्री नारायण सिंह डिग्री कॉलेज ककरघटा में प्रथम पाली में 480 परीक्षार्थियों के स्थान पर 465 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 480 परीक्षार्थियों में से 455 परीक्षार्थियों ने भाग लिया यानि 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। कुल मिलाकर 2304 परीक्षार्थियों में से 101 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। दोनों परीक्षा केंद्रों पर एक-एक दरोगा, दो-दो पुलिसकर्मी, दो-दो महिला पुलिसकर्मी, एक-एक दरोगा सीसीटीवी की निगरानी के लिए तैनात किया गया था। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अफरा तफरी का आलम रहा। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के वाहन सड़क के किनारे आड़े तिरछे खड़े देखे गए जिससे जाम की स्थिति भी कई बार बनी। कुल मिलाकर परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा फोटो - परीक्षा केंद्र का जायजा लेते एसपी केसी गोस्वामी शाहाबाद हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार को एसपी केसी गोस्वामी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सबसे पहले परीक्षा केंद्र श्री नारायण सिंह डिग्री कॉलेज पहुंचे। यहां पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तत्पश्चात गिगियानी स्थित श्री हर्ष पांडे इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User