शहरी परिवार कल्याण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने की रणनिति पर चर्चा

पीएस‌आई इंडिया संस्था द्वारा शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक का हुआ आयोजन

Tuesday, February 20, 2024 - 18:56
Updated: 3 years ago
0
शहरी परिवार कल्याण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने की रणनिति पर चर्चा

शाहजहांपुर (आरएनआई) पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएस‌आई) इंडिया के सहयोग से शहरी परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई | जिसमें पीएसआई इंडिया संस्था द्वारा परिवार नियोजन, बाल विकास परियोजना और संस्थागत प्रसव को लेकर किये गए कार्यों के बारे मे बताया गया । जिसमें शिक्षा विभाग , जलकल, आईं सी डी एस नगर निगम , डूडा एवं अन्य विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया 
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंसार अली ने सभी विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया गया !
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज  कुमार मिश्रा  ने कहा  पीएस‌आई संस्था द्वारा शहरी परिवार कल्याण कार्यक्रम को आम जनता तक पहुंचाने में काफी सहयोग मिला है। उन्होंने  कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निचले स्तर पर भी काफी कार्य हो रहा है लेकिन इस कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने में सभी विभागों का सहयोग जरूरी है। 
पी एस आई इंडिया संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक अमित बाजपेई ने कहा कि सभी को परिवार नियोजन के साधनों, महिला और पुरुष नसबंदी के बारे में जागरूकता लाने का प्रयास  करना चाहिए । 
उन्होंने बताया कि आशा एवं ए एन एम के सहयोग से परिवार नियोजन कार्यक्रम की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाए तथा नियमित टीकाकरण मे लगने वाले टीको से होने वाले बीमारियों से बचाव के बारे मे लोगो को जागरूक किया जाए एवं बैठक का उद्देश्य आपसी समन्वय स्थापित कर जन समुदाय को परिवार नियोजन के साथ साथ अन्य स्वस्थ्य सेवाओं के बारे मे जागरूक करना है। इसी के साथ परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता सभी तक हो| परिवार नियोजन मे पुरुषो की भागेदारी बढ़ाने के लिए पुरुषो की सहभागिता की अपेक्षा है ।
इस दौरान  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नै पाल सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम,नगर स्वास्थ्य अधिकारी   डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, यूनिसेफ से हुदा जेहरा,अर्बन स्वास्थ्य समन्वयक पुनीश कुमार,अमित कुमार दुबे, भुवनेश दीक्षित पी एस आई इंडिया से फील्ड प्रोग्राम  को-ऑर्डिनेटर  गणेश शुक्ला, यूपीटीएसयू से नवीन वर्मा आदि बैठक में मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User