शशि थरूर बोले—'ट्रंप को भ्रम है पाकिस्तान में तेल है, हम तो बस शुभकामनाएं दे सकते हैं'

अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ उसके 'विशाल तेल भंडार' को विकसित करने के लिए व्यापार समझौते की घोषणा की, जिस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि शायद अमेरिका को पाकिस्तान में तेल मिलने का भ्रम है। उन्होंने कहा कि भारत में भी सीमित मात्रा में तेल मिला है, लेकिन आज भी देश अपनी 86 फीसदी तेल जरूरतें आयात से पूरी करता है। 

Aug 1, 2025 - 09:58
 0  162
शशि थरूर बोले—'ट्रंप को भ्रम है पाकिस्तान में तेल है, हम तो बस शुभकामनाएं दे सकते हैं'

नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को अमेरिका पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'अमेरिका को पाकिस्तान में तेल मिलने को लेकर कुछ भ्रम हो सकता है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं'। उन्होंने यह टिप्पणी तब की, जब अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ उसके 'विशाल तेल भंडार' को विकसित करने के लिए एक समझौते की घोषणा की। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ एक व्यापार समझौते की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन और इस्लामाबाद मिलकर इस दक्षिण एशियाई देश के 'विशाल तेल भंडार' को विकसित करेंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप पाकिस्तान के किस 'विशाल तेल भंडार' की बात कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने यह भी लिखा कि हो सकता है पाकिस्तान भविष्य में भारत को भी तेल बेचे।

उन्होंने बुधवार को 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, हमने पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अमेरिका और पाकिस्तान मिलकर उनके विशाल तेल भंडार को विकसित करेंगे। ट्रंप ने कहा, हम अभी उस तेल कंपनी का चयन कर रहे हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जानता है, शायद एक दिन वह भारत को भी तेल बेचे!

जब पत्रकारों ने संसद भवन परिसर में शशि थरूर से ट्रंप की इस टिप्पणी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, उन्हें पाकिस्तान में तेल मिलने का कोई भ्रम हो सकता है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने कहा, हम एक समय पर एक ही देश थे। मैंने कभी कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं देखी जिसमें यह कहा गया हो कि आज के पाकिस्तान क्षेत्र में भारी मात्रा में तेल मौजूद है।

उन्होंने कहा, अगर अमेरिकी वहां तेल खोजना चाहते हैं, तो खोजें। हमने बॉम्बे हाई में थोड़ा बहुत तेल खोजा, असम में भी कुछ मिला, लेकिन हम अपनी 86 फीसदी तेल और गैस की जरूरतें आयात से पूरी करते हैं। तो मुझे नहीं पता कि वे कितना तेल खोज पाएंगे। मेरे लिए तो मायने यह रखता है कि वे हमारे देश के साथ क्या कर रहे हैं, बाकी देशों के साथ वे जो चाहें करें।

ये भी पढ़ें: 97 वर्ष की उम्र में प्रमिला ताई मेढे का निधन, पीएम मोदी और मोहन भागवत ने दी श्रद्धांजलि

पाकिस्तान लंबे समय से यह दावा करता रहा है कि उसके समुद्री तट के पास बड़े पैमाने पर तेल भंडार हैं, लेकिन अभी तक उसे निकालने में कोई खास सफलता नहीं मिली है। पाकिस्तान इन भंडारों के विकास के लिए निवेश आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पाकिस्तान अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पश्चिम एशिया से तेल आयात करता है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर ट्रंप का धन्यवाद किया और उन्होंने इस 'ऐतिहासिक' व्यापार समझौते को लेकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और बढ़ेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.