व्यापारी सुरक्षा बैठक में पुलिस व्यवहार पर तीखा विरोध, CO सदर ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया
फतेहपुर (आरएनआई) व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में आहूत की गई। विगत दिनों व्यापारी नेता के साथ पुलिस द्वारा दुव्र्यवहार की एक सुर से सभी व्यापारिक संगठनों ने शिकायत की। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं नहीं होनी चाहिए और भविष्य में थाने स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जाएं कि पुनः ऐसी पुनरावृत्ति न हो। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
क्षेत्राधिकारी सदर ने सभी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोषियों को जांचोपरांत उचित सजा अवश्य मिलेगी और संबंधित थानों में सभी व्यक्तियों के साथ अच्छे से व्यवहार एवं बातचीत की जाएं ऐसे दिशा-निर्देश पहले से है परंतु यदि कोई भी थाने में अच्छे से सम्मानजनक व्यवहार नहीं करता तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें, तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर जय किशन, अनिल महाजन, कैश खान, अरसलान. मोहम्मद शाहिद, अनिभव यादव, अमित शरण बॉबी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



