व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले सिपाहियों को किया जाए बर्खास्त, व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से की मांग
फतेहपुर (आरएनआई) जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। जहां एसपी को एक शिकायती पत्र सौंपकर व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले राधानगर थाने के दो सिपाहियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
शिकायती पत्र में प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बीते शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल (मेहरोत्रा गुट) के जिला महासचिव विनोद साहू को राधानगर थाने के दो सिपाहियों ने थाने ले जाकर अपना पद बताने के बाद भी गाली देते हुए जमकर मारपीट की। जिस पर किशन मेहरोत्रा ने जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान से संगठन का सहयोग मांगा। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान ने एसपी से मारपीट करने वाले दोनों सिपाहियों को बर्खास्त करने की मांग किया। जिससे आगे कभी भी अकारण किसी पदाधिकारी एवं व्यापारियों से ऐसी अभद्रता न हो सके। श्री चैहान ने कहा कि जन उद्योग व्यापार मंडल जनपद ही नहीं उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में अगर किसी भी व्यापारी नेताओं के साथ पुलिस प्रशासन ने अभद्रता व मारपीट की तो जिलों से लेकर राजधानी लखनऊ तक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रकरण को लखनऊ प्रदेश कार्यालय में जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही डीजीपी मुख्यालय एवं शासन तक इस प्रकरण को ले जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य, उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, अधिवक्ता मंडल प्रदेश अध्यक्ष रामराज गांधी, जिला उपाध्यक्ष देवनाथ धाकड़े, बुद्धराज धाकड़ी, नईम अहमद, राकेश मौर्य, महेंद्र सिंह सेंगर, नगर उपाध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री, बृजेश सोनी, विनोद साहू राजेश यादव शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



