वोट देना अधिकार के साथ-साथ हमारा कर्तव्य भी है - एसडीएम

Friday, March 15, 2024 - 15:09
Updated: 3 years ago
0
वोट देना अधिकार के साथ-साथ हमारा कर्तव्य भी है - एसडीएम
हस्ताक्षर करती एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर

शाहाबाद, हरदोई। भारत निर्वाचन आयोग की मंशा को अमली जामा पहनाए जाने के उद्देश्य से शुक्रवार तहसील शाहाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदाताओं में जागरुकता अभियान के अंतर्गत मुहिम चलायी गई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 155 शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाताओ को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के मकसद से यहां शुक्रवार तहसील शाहाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाकर एसडीएम पूनम भास्कर ने सर्वप्रथम शपथ पर अपने हस्ताक्षर कर मुहिम का आगाज किया l तहसीलदार नरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, रवि प्रकाश, के साथ अन्य विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर शपथ ली ।एसडीएम पूनम भास्कर ने निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले समस्त फरियादी व तहसील में आने वाले तमाम लोगों से हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर कराए जाए जिससे कि मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता फैले l आम मतदाताओं को आयोग की मंशा से अवगत कराते हुए कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बहुत आवश्यक है। वोट देना अधिकार के साथ-साथ हमारा कर्तव्य भी है। हर मतदाता अपने घर परिवार के साथ साथ इर्द-गिर्द के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User