विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी बहनों ने मिलकर किए सकोरे वितरण

Monday, April 14, 2025 - 11:01
Updated: 2 years ago
0
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी बहनों ने मिलकर किए सकोरे वितरण

गुना (आरएनआई) ग्रीष्म ऋतु में तपती गर्मी के कारण पक्षियों को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों ने मिलकर सोनी कॉलोनी स्थित सपना शर्मा के निज निवास पर पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए सकोरे वितरित किए गए। आज इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री उपस्थित रहे एवं उन्होंने मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाओं की इस पहल की सराहना की एवं प्रशंसा की।

 इसके साथ ही उन्होंने आगे भी ऐसे ही कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सपना शर्मा,नीरज अवस्थी, नीति भार्गव, संध्या शर्मा एवं मेघा जैन, तारिका जैन, सोनाली गोस्वामी, शिखा जैन,मेघा शर्मा, सलोनी जैन, रानी शर्मा, नीलम जैन, मोना जैन, अंजलि जैन, रिमझिम जैन, दीपिका जैन उपस्थिति रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User