विशाल मंडलीय पत्रकार सम्मेलन के लिए रूपरेखा तय पत्रकारों ने एकजुट होकर कहा नहीं लिया जाएगा किसी से भी चंदा

Tuesday, October 3, 2023 - 20:32
Updated: 3 years ago
0
विशाल मंडलीय पत्रकार सम्मेलन के लिए रूपरेखा तय  पत्रकारों ने एकजुट होकर कहा नहीं लिया जाएगा किसी से भी चंदा

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में रविवार 8 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे होने वाले  विशाल मंडलीय पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रामलीला मैदान स्थित प्रावदा दैनिक कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पत्रकार सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखे। वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर जैन ने कहा कि जिलाधिकारी अर्चना वर्मा से स्पष्ट कहा कि वह कोई भी कार्यक्रम कराने के लिए किसी से कोई सहयोग चंदा नहीं लिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकार सम्मेलन के लिए किसी व्यापारी उद्यमी से किसी भी तरह का कोई सहयोग नही लिया जाएगा। पत्रकारों ने एक जुटता दिखाते हुए एक कहा कि  सम्मेलन में जो भी खर्च आएगा वह सभी साथी मिलकर सहयोग करेंगे। वैठक में  जिलाधिकारी से भी सम्मेलन की धनराशि बढ़ाये जाने का आग्रह किया गया। बैठक में प्रेस क्लब भवन सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में पत्रकार सम्मेलन संयोजक जिनेंद्र जैन सिंपल, महेश चंदेल का पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया गया।  बैठक में प्रमुख रूप से राजेश गौतम, अतुल नारायण कुलश्रेष्ठ, राजदीप तोमर, बृजेश मिश्रा, विद्यासागर विकल, राजेश सिंघल, सूरज मौर्य, रितेश वार्ष्णेय  बॉबी, शुभम गुप्ता, उमाकांत पुंडीर, राहुल शर्मा, अशोक रावत, एमएल रावत, साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी, राजकुमार वार्ष्णेय, पुष्कर, पुलकित जैन, पवन जैन, मोनू कुरैशी आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User