न्यायोत्सवः- विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत बाल संप्रेक्षण गृह गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Nov 7, 2024 - 20:12
Nov 7, 2024 - 20:12
 0  243
न्यायोत्सवः- विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत बाल संप्रेक्षण गृह गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं अमिताभ मिश्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना की अध्यक्षता में बाल संप्रेक्षण गृह गुना में न्यायोत्सवः- विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

न्यायोत्सवः- विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 04 नवम्‍बर 2024 से 09 नवम्‍बर 2024 तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी अनुक्रम में गुरूवार को बाल संप्रेक्षण गृह गुना में रहने वाले बालकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से विधिक जागरूता शिविर आयोजित किया गया। 

शिविर में रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा उपस्थित बालकों को भारतीय संविधान में प्रदत्त मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्‍यों, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम निषेध कानून, आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बालकों के प्रकरणों की अद्यतन जानकारी से भी अवगत कराया गया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती विभूति तिवारी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर में नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं मध्यस्थता योजना, अपराध पीडित प्रतिकर योजना, नेशनल लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता योजना सहित निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। 

उक्त कार्यक्रम में राघवेन्द्र भारद्वाज, जिला न्यायाधीश गुना, सुश्री प्रीति जैन, प्रिसींपल मजिस्ट्रेट किशोर न्यायबोर्ड गुना,श्रीमती डिम्पल कश्यप,दिव्यांशु गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट गुना, सुश्री विभूति तिवारी जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं बाल संप्रेक्षण का स्टाफ उपस्थित रहा।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0