विधानसभा सत्र में विधान पटल पर अपनी मांगें रखवाने हेतु दिव्यांग कर रहे हैं दिव्यांग स्वाभिमान प्रदर्शन

Jul 22, 2025 - 17:29
Jul 22, 2025 - 17:37
 0  216

विधानसभा सत्र में विधान पटल पर अपनी मांगें रखवाने हेतु दिव्यांग कर रहे हैं दिव्यांग स्वाभिमान प्रदर्शन

गुना(आरएनआई)आज मंगलवार को गुना विधायक के चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा के निवास दिव्यांगो ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन, खाया वहीं खाना और ज्ञापन सौंपा,हक की लड़ाई, शांति और स्वाभिमान के साथ: गुना में दिव्यांगों का अनोखा प्रदर्शन चल रहा हैं।

इसके पूर्व रविवार को जिला कलेक्टर ओर मंगलवार को गुना विधायक को सोमवार को दिव्यांगजनों ने अपनी मांगों को लेकर स्वाभिमान प्रदर्शन को विधायक पन्नालाल शाक्य के निवास पर किया था।

 जिसमें भारी तादात में दिव्यांग जनो में महिला ओर पुरुष जन उपस्थित रहे। 

 आज भी उन्होंने स्थानीय समस्याओं में बस का किराया, आवास एवं शासकीय दुकानों की नीलामी में आरक्षण का मुद्दा उठाया।

दिव्यांगों ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों में हमारे स्थानीय समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो हम आठवें दिन धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करेंगे। आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, जिसमें दिव्यांग संवाद और सहभोज के माध्यम से अपने अधिकारों की मांग रख रहे हैं। अब यह अभियान जनप्रतिनिधियों के निवासों की ओर बढ़ता जा रहा हैं।जहां वे भोजन के साथ अपनी बातें को साझा कर रहे हैं।दिव्यांग चहते हैं कि 28 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली विधानसभा सत्र में दिव्यांगों की मांगों को विधानसभा में लाया जाकर पारित कराया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0