विधानसभा गुना में विधायक कप कबड्डी खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,

बालक वर्ग में 16 टीमें एवं बालिका वर्ग में 10 टीमों ने लिया कबड्डी में भाग,

Thursday, August 24, 2023 - 22:02
Updated: 3 years ago
0
विधानसभा गुना में विधायक कप कबड्डी खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,

गुना। (आरएनआई) विधानसभा क्षेत्र गुना में विधायक श्री गोपीलाल जाटव की अनुशंसा पर आज बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी खेल का आयोजन संजय गांधी खेल परिसर के बास्केटबॉल खेल मैदान पर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपीलाल जाटव विधायक गुना, धर्मेन्द्र सिकरवार भाजपा जिला अध्यक्ष, वीरेन्द्र धाकड युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष, श्रीमती शर्मिला डाबर संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।


खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गोपीलाल जाटव विधायक गुना द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के कबड्डी खेल के रोमाचंक मुकाबले को मुख्य अतिथियों द्वारा देखा गया। 
प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र गुना की बालक वर्ग में 16 टीमें एवं बालिका वर्ग में 10 टीमों ने कबड्डी खेल में भाग लिया।
 प्रतियोगिता के फायनल एवं सेमीफायनल मुकाबले दिनांक 25 अगस्‍त 2023 को दोपहर 02:00 बजे से खेले जायेंगे।
कार्यक्रम का संचालन श्री चंचल सोनी द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User