भार्गव समाज की प्रदेश बैठक गुना में

समाज हित के साथ ही राष्ट्रीय विषयो पर भी होगा चिंतन

Thursday, August 24, 2023 - 22:05
Updated: 3 years ago
0
भार्गव समाज की प्रदेश बैठक गुना में

गुना। (आरएनआई) श्री भृगु भार्गव समाज की प्रदेश कार्यकारिणी एवं साधारण सभा की दो दिवसीय बैठक गुना में आयोजित की गई है
मीडिया प्रभारी अनिल भार्गव ने बताया कि एक लंबे अंतराल के बाद गुना को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का अवसर प्राप्त हुआ है इसमें मध्य प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधि जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं समस्त प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे 
प्रदेश अध्यक्ष नर्वदा शंकर भार्गव की अध्यक्षता में स्थानीय नीलमणि गार्डन में होने  वाली इस बैठक  में प्रदेश के सभी जिलो का प्रतिवेदन एवं प्रदेश की प्रत्येक तहसील स्तर तक समाज की इकाइयों  का विस्तार कर संगठित करने   हेतु कार्य योजना बनाई जावेगी । बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव अनुसार कुछ सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ ही राष्ट्र हित के विषय पर्यावरण,ऊर्जा बचत एवम राजनीति में समाज की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर भी विचार मंथन किया जवेगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User