विदेश में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के धन-प्रेषण में गिरावट जारी

दूसरे देशों में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की तरफ से स्वदेश भेजी जाने वाली रकम लगातार घटती जा रही है और दिसंबर में यह सिर्फ दो अरब डॉलर रह गई। यह 31 महीनों का सबसे निचला स्तर है।

Saturday, January 14, 2023 - 19:00
0
विदेश में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के धन-प्रेषण में गिरावट जारी

इस्लामाबाद, 14 जनवरी 2023, (आरएनआई)। दूसरे देशों में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की तरफ से स्वदेश भेजी जाने वाली रकम लगातार घटती जा रही है और दिसंबर में यह सिर्फ दो अरब डॉलर रह गई। यह 31 महीनों का सबसे निचला स्तर है।

स्थानीय समाचारपत्र ‘द डॉन’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक एसबीपी ने कहा है कि विदेशों से पाकिस्तान भेजी गई राशि दिसंबर 2022 में 2.04 अरब डॉलर रही है जो एक साल पहले की समान अवधि के 2.52 अरब डॉलर की तुलना में 19 प्रतिशत है।

विदेशों से आने वाले धन की मात्रा नवंबर 2022 में 2.10 अरब डॉलर रही। इस तरह नवंबर की तुलना में दिसंबर में यह राशि तीन प्रतिशत घट गई।

‘स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान’ (एसबीपी) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के पहले छह महीनों (जुलाई-दिसंबर) में विदेश में कार्यरत पाकिस्तानी नागरिकों ने कुल 14 अरब डॉलर की रकम अपने घर भेजी। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले यह 11 प्रतिशत कम है।

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि सऊदी अरब में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों ने दिसंबर में 51.6 करोड़ डॉलर की रकम भेजी जो एक महीने पहले की तुलना में चार प्रतिशत है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 32.9 करोड़ डॉलर की राशि भेजी गई।

समाचारपत्र ने कहा है कि लगातार चौथे महीने में विदेशी धन-प्रेषण में गिरावट आने से पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में और भी गिरावट आई है। पाकिस्तान पहले से ही विदेशी मुद्रा की कमी का सामना कर रहा है। इसकी वजह से उसे दूसरे देशों से वित्तीय मदद लेनी पड़ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User