वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन के अपने समकक्ष से की मुलाकात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन के अपने समकक्ष लियू कुन से मंगलवार को मुलाकात की और भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत किए जा सकने वाले कार्यों पर चर्चा की।

Tuesday, July 18, 2023 - 14:00
0
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन के अपने समकक्ष से की मुलाकात

गांधीनगर (गुजरात), 18 जुलाई 2023, (आरएनआई)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन के अपने समकक्ष लियू कुन से मंगलवार को मुलाकात की और भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत किए जा सकने वाले कार्यों पर चर्चा की।

दोनो नेताओं ने बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) को मजबूत करने तथा वैश्विक ऋण संबंधी समस्याओं से निपटने के तरीकों पर भी चर्चा की।

जी20 के वित्त मंत्रियों व केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की तीसरी बैठक से इतर यहां दोनों मंत्रियों ने यहां मुलाकात की और अपनी अर्थव्यवस्थाओं, मुद्रास्फीति, व्यापार की स्थिति पर चर्चा की तथा आर्थिक वृद्धि व विकास के लिए एक बेहतर कारोबारी वातावरण बनाने पर जोर दिया।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया कि मंत्री लियू कुन ने जी20 में भारत के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि अभी तक इसमें काफी कुछ हासिल किया गया है।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘ जी20 में भारत की अध्यक्षता के तहत किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों पर बात की, जिसमें एमडीबी को मजबूत करना, वैश्विक ऋण संबंधी समस्याओं से निपटना और जीपीएफआई (वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक साझेदारी) शामिल हैं। मंत्री लियू कुन ने भारत की जी20 अध्यक्षता में एमडीबी को मजबूत करने के लिए जी20 स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह की भूमिका की भी सराहना की। ’’

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान सतत वित्त कार्य-समूह के सह-अध्यक्ष के रूप में चीन के प्रयासों की भी सराहना की।’’

एफएमसीबीजी की दो दिवसीय बैठक का आज आखिरी दिन है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User