विजयीपुर समिति में यूरिया खाद का वितरण, घंटों इंतजार में खड़े रहे किसान

Friday, August 29, 2025 - 20:17
Updated: 1 year ago
0
विजयीपुर समिति में यूरिया खाद का वितरण, घंटों इंतजार में खड़े रहे किसान

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) खरीफ सीजन में खाद की मांग को देखते हुए गुरुवार को विजयीपुर समिति में 377 बोरी यूरिया खाद पहुंची। खाद मिलते ही सैकड़ों किसानों की भीड़ समिति परिसर में उमड़ पड़ी। सुबह से ही लंबी कतारें लग गई और किसान घंटों से खाद लेने के लिए इंतजार करते रहे।

किसानों को खाद लेने के लिए अपनी खतौनी और आधार कार्ड लेकर फिंगर लगाना अनिवार्य किया गया। इससे मजदूर या घर के अन्य सदस्य किसानों की जगह खाद नहीं ले पाए। कई किसान इस व्यवस्था को लेकर परेशान दिखे और बार-बार सचिव से शिकायत करते रहे कि खेतों में काम के दौरान मजदूरों को भेजने की सुविधा खत्म हो गई है, जिससे उन्हें खुद ही लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। किसानों का कहना था कि लंबे इंतजार के बाद भी कई बार उन्हें पूरी मांग के अनुसार खाद उपलब्ध नहीं हो पाती। वहीं, कुछ किसानों ने व्यवस्था की पारदर्शिता की सराहना भी की और कहा कि इससे खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खाद वितरण की जिम्मेदारी समिति सचिव को सौंपी गई है। खाद सीधे पंजीकृत किसानों को ही उपलब्ध कराई जा रही है ताकि असली लाभार्थियों तक ही इसका फायदा पहुंचे। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सभी पंजीकृत किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराया जाएगा। विजयीपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ती खाद की मांग के बीच समिति में पहुंची यह खेप किसानों के लिए राहत लेकर आई है, हालांकि भीड़ और इंतजार की समस्या अभी भी बनी हुई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User