विकास यात्रा के दौरान जल कलश यात्रा को दिलाई जल शपथ, लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए

अब मुख्यमंत्री हवाई जहाज से कराएंगे हमारे बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा: पूर्व विधायक ममता मीना 

Saturday, February 11, 2023 - 23:45
Updated: 4 years ago
0
विकास यात्रा के दौरान जल कलश यात्रा को दिलाई जल शपथ, लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए

गुना। अब प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हमारे बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराएंगे। बुजुर्गों को कराई जा रही तीर्थ यात्रा में आज तक कोई परेशानी नही आई, तीर्थयात्रियों को चाय, नाश्ता, रहने, खाने, पीने के लिए सब निशुल्क व्यवस्था रही। इस यात्रा में लाखों वृद्धों ने तीर्थ दर्शन किए। इसी यात्रा के तहत मुख्यमंत्री श्री चौहान हमारे बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराएंगे। 
दरअसल शनिवार को पूर्व विधायक चांचौड़ा श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ग्राम विकास यात्रा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गरीबों और आम लोगों को तमाम योजनाओं से लाभांवित कर रहे हैं। इसके साथ ही सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए यह विकास यात्रा चला रही हैं। इस यात्रा के माध्यम से लोगों के घर पहुंचकर अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं से परिचय कराने के साथ ही उनका लाभ दिला रहे हैं। चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को ग्राम विकास यात्रा गुलवाड़ा, भमावद, बड़ागांव, बिरयाई, खेजड़ारामा, आंकखेड़ी, बहूखेड़ी, मानक चौक आदि ग्राम पंचायतों में पहुंची। विकास यात्रा के दौरान पूर्व विधायक श्रीमती मीना ने कुमावत स्कूल के बच्चों का मध्यान्ह भोजन भी चेक किया। इस दौरान विकास यात्रा कार्यक्रम में श्रीमती मीना का ग्रामीण महिला-पुरूषों ने साफा बांधकर स्वागत किया। विकास यात्रा के दौरान उन्होंने जल कलश यात्रा के तहत ग्रामीणों को जल शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों में हुए विकास यात्रा कार्यक्रम में उन्होंने लाखों रूपये के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किए। इस मौके पर यात्रा में अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User