विकास जैन के 51 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रोटरी ने किया वृक्षारोपण

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने रोटरी की समीक्षा बैठक

Sunday, June 8, 2025 - 21:05
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राहुल श्रीवास्तव ने रविवार को एक दिवसीय गुना विजिट के दौरान रोटरी के आगामी कार्यक्रम एवं विकास कार्य की समीक्षा की। रोटरी मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि रविवार को रोटरी भवन गुना में रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राहुल श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में रोटरी भवन गुना में रोटरी गवर्नर ऑफिशियल मीटिंग का आयोजन की गया। जिसमें उन्होंने क्लब के कार्यक्रमों की समीक्षा की साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए सेवा क्षेत्र में अग्रणी रहकर रोटरी सदस्यों को सेवा कार्य करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने रोटरी परिवार बढ़ाने पर जोर देते हुए ज्यादा से ज्यादा रोटरी मेंबर बढ़ाने की बात कही। बैठक रोटरी असिस्टेंट गर्वनर राहुल पांडे गुना एवं रोटरी अध्यक्ष जितेंद्र खुराना, सचिव मनोज बिंदल सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। मिडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया कि गवर्नर श्री श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम रोटरी सदस्यों से परिचय लिया और उन्होंने अपनी बात रखते हुए रोटरी इंटरनेशनल को अधिक से अधिक दान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दान करने से हमको पुण्य मिलता हे इसके साथ ही जीवन में मान सम्मान के साथ साथ यस की प्राप्ति भी होती हे। क्योंकि आपके द्वारा किए गए दान से रोटरी क्लब दुनिया भर विभिन्न सेवा कार्य का काम करता हे जिसमें पोलियों मुक्त अभियान भी शामिल हे। इससे पूर्व गर्वनर श्री श्रीवास्तव के आतिथ्य में रोटरी मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली के 51 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रोटरी सदस्यों के साथ रोटरी भवन गुना में उन्होंने श्री जैन को जन्मदिन की बधाई दी साथ ही पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। श्री जैन अपने 51वें जन्मदिन पर 51 पौधा लगाकर जन्मदिन पर यह सेवा कार्य पुण्य का कार्य कर रहे हे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User