वाहन चोर हुए सक्रिय, घंटाघर से बाइक पार

Wednesday, September 27, 2023 - 21:05
0

हाथरस। नगर में फिर से सक्रिय हुए वहन चोर। देर सायं नगर के बीचों-बीच घंटाघर से चोर बाइक को पार कर लेगया।
          जानकारी के मुताबिक अमित गोयल पुत्र श्रीभगवान गोयल निवासी नयागंज, हाथरस अपनी बाइक संख्या यूपी 86 एस 1669 से घंटाघर स्थित मंदिर श्री गोविंद भगवान पर दर्शन करने आये थे। बताते हैं मंदिर के ठीक सामने उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। देर सायं करीब 8 बजे का वक्त था। जब अमित मंदिर से दर्शन करके बाहर आये तो उनकी बाइक वहां पर नहीं थी। पीड़ित ने तत्काल इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User