वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार भेजा जेल

Saturday, September 30, 2023 - 21:17
0
वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार भेजा जेल

सासनी- 30 सितंबर। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक अरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएचओ केशवदत्त शर्मा के अनुसार वह पुलिस कप्तान देवेश पांडये के आदेशानुसार तथा सीओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अपराधी धडपकड अभियान के दौरान वह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति चैकिंग तथा शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि थाना कोतवाली जिला कासगंज नई बस्ती इस्लामनगर हुल्का धान मिल के पास रहने वाला गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अरोपी ईद मौहम्मद पुत्र चांद मौहम्मद नानऊ रोड स्थित संदली होटल के निकट खडा है। जो किसी के इंतजार में है। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और फौरी कार्रवाई करते हुए एसआई प्रदीप कुमार भदौरिया, हैड कांस्टेबिल भीमसेन तथा कांस्टेबिल हरिकेश कुमार  को साथ लेकर मिली सूचना के बताए स्थान की ओर चल दिए। तभी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने भी दौड लगाकर दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां आवश्यक कार्रवाई कर अरोपी को जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि अरोपी के खिलाफ सासनी में पूर्व मंें भी कई अपराध पंजीकृत हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User