वसंत विहार में इमारत के गड्ढे में गिरे तीनों मजदूरों के शव बरामद, भारी बारिश की वजह से हुआ था हादसा

बारिश की वजह से वसंत कुंज के इलाके में निर्माणाधीन एक इमारत के गड्ढे में भरे पानी में तीन मजदूर गिर गए थे। तीनों मजदूरों के शव गड्ढे से बाहर निकाल लिए गए हैं।

Saturday, June 29, 2024 - 10:23
0
वसंत विहार में इमारत के गड्ढे में गिरे तीनों मजदूरों के शव बरामद, भारी बारिश की वजह से हुआ था हादसा

नई दिल्ली (आरएनआई) वसंत विहार इलाके में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से शनिवार को तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। शुक्रवार को निर्माणाधीन दीवार ढह गई थी। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे दमकल विभाग को घटना की सूचना मिली थी।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलबे से तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। इनमें से दो की पहचान संतोष कुमार यादव (19) और संतोष (38) के रूप में हुई है। तीसरे मजदूर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और शवों को निकालने के लिए नींव के गड्ढे से पानी निकाला गया।

उन्होंने बताया कि शवों को सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है। मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चल रहा है। राहत बचाव के काम में एनडीआरएफ की टीम भी जुटी है।

दिल्ली में कल हुई भारी बारिश की वजह से एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढह गया था, उसमें भरे पानी में तीन मजदूर डूबे गए थे। बिल्डिंग के गड्ढे में मजदूरों के डूबे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, फायर बिग्रेड और दिल्ली पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। 

वसंत विहार में एक इमारत का निर्माण हो रहा है, जिसके बेसमेंट के लिए काफी खुदाई की गई थी। इस गड्ढे के ठीक बगल में कुछ मजदूर टिन की अस्थायी झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। दिल्ली में भारी बारिश के कारण गड्ढे के किनारे की जमीन धंस गई और मजदूर गड्ढे में गिर गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User