वनरोज के आतंक से परेशान ग्रामीण आए कलेक्ट्रेट, प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में डीएम को दिया ज्ञापन

Monday, August 18, 2025 - 19:52
Updated: 1 year ago
0
वनरोज के आतंक से परेशान ग्रामीण आए कलेक्ट्रेट, प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में डीएम को दिया ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) अमौली ब्लाक के ग्राम बसफरा पोस्ट देवरी बुजुर्ग गांव में वनरोज के आतंक से परेशान ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट आए और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने का वन अधिकारी को निर्देशित किए जाने की गुहार लगाई।
 
ग्राम बसफरा पो0 देवरी बुजुर्ग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में वर्तमान समय में मिर्चा, बाजरा, मूंग आदि फसलें खड़ी हैं। इस दौरान जंगली जानवर वनरोज (नीलगाय) का झुण्ड आए दिन खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। जिससे लगभग क्षेत्र के सभी ग्रामवासी परेशान हें। बताया कि इसके पहले भी इस समस्या को अपने क्षेत्र के वनाधिकारी को मौखिक सूचना दी थी परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। वनरोज आए दिन ग्राम के सभी खेतों बागो की फसलों का नुकसान कर रही है। डीएम से मांग किया कि क्षेत्र में आतंक का पर्याय बनी वनरोज से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए वन अधिकारी को निर्देशित किया जाए। इस मौके पर सर्वेश, रणजीत, रामचन्द्र, रामदास, निशा, विद्या देवी, रामबहादुर, श्रीदेवी, छेदालाल, कमलेश देवी, रामसजीवन आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User