नगर पालिका ईओ ने की जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को किया निर्देशित

Monday, August 18, 2025 - 19:58
Updated: 1 year ago
0
नगर पालिका ईओ ने की जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को किया निर्देशित

फतेहपुर (आरएनआई) नगर पालिका से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए सोमवार को अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनसुनवाई की। जिसमें कई शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी शिकायतों से रूबरू कराया। ईओ ने शिकायत सुनने के बाद निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।

जनसुनवाई में राम प्रसाद कैथल निवासी शादीपुर ने हाउस टैक्स ज्यादा आने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर ईओ ने कर अधीक्षक को बुलाकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इसी तरह विजय कुमार मोहल्ला गढ़ीवा ने प्रमाण पत्र न जारी करने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पीड़ित को तत्काल जारी करा कर उपलब्ध कराया। इसी तरह अन्य शिकायतें भी आई। जिस पर ईओ ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायतों का जल्द व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। ईओ ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के विकास के लिए कृत संकल्प है। किसी भी वार्ड में कोई समस्या हो तो वार्डवासी नगर पालिका परिषद आकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर मो. हबीब के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User