वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पास, सीएम स्टालिन बोले- केंद्र को मुस्लिम भावनाओं की परवाह नहीं

तमिलनाडु विधानसभा में बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया गया, जो विपक्ष के भारी विरोध के बीच पास हो गया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार वक्फ विधेयक में संशोधन करने का प्रयास कर रही है, जिससे वक्फ बोर्ड की शक्तियों में बाधा आएगी। केंद्र को मुस्लिमों की भावनाओं की परवाह नहीं है। 

Thursday, March 27, 2025 - 13:10
0
वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पास, सीएम स्टालिन बोले- केंद्र को मुस्लिम भावनाओं की परवाह नहीं

चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसे विपक्ष के भारी विरोध के बीच पास कर दिया गया। प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार को मुस्लिमों की भावनाओं की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सर्वसम्मति से जोर देती है कि केंद्र सरकार को वक्फ अधिनियम 1995 के लिए वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को वापस लेना चाहिए। 

विधानसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ विधेयक में संशोधन करने का प्रयास कर रही है, जिससे वक्फ बोर्ड की शक्तियों में बाधा आएगी। इससे मुस्लिमों की भावनाएं आहत हो रही हैं और केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत में लोग धार्मिक सद्भाव के साथ रह रहे हैं। संविधान ने हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार दिया है। चुनी हुई सरकारों का यह कर्तव्य है कि वे इस अधिकार की रक्षा करें। 

प्रस्ताव में कहा गया है कि विधानसभा सर्वसम्मति से इस बात पर जोर देती है कि केंद्र सरकार को वक्फ अधिनियम 1995 के लिए वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को वापस लेना चाहिए, क्योंकि इससे अल्पसंख्यक मुसलमानों पर बुरा असर पड़ेगा। प्रस्ताव पेश करने के दौरान विपक्ष ने सदन में भारी विरोध किया, लेकिन प्रस्ताव को पास कर दिया गया।  

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User