वक्फ विधेयक: बजट सत्र में समिति पेश कर सकती है रिपोर्ट, जेपीसी पिछले छह महीनों से कर रही विचार-विमर्श

जगदंबिका पाल ने कहा कि जेपीसी पिछले छह महीनों से लगातार विचार-विमर्श कर रही है। देशभर में हितधारकों के साथ बैठकें की जा रही हैं। हम बजट सत्र में रिपोर्ट पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि हम आम सहमति पर पहुंचेंगे और अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। 

Tuesday, January 21, 2025 - 07:05
0
वक्फ विधेयक: बजट सत्र में समिति पेश कर सकती है रिपोर्ट, जेपीसी पिछले छह महीनों से कर रही विचार-विमर्श

कोलकाता (आरएनआई) वक्फ संशोधन विधेयक पर सुझाव देने के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सोमवार कहा कि समिति आगामी बजट सत्र में अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी। उन्होंने समिति की रिपोर्ट पर आम सहमति बनने का पूरा भरोसा जताया।

पाल ने कहा, जेपीसी पिछले छह महीनों से लगातार विचार-विमर्श कर रही है। देशभर में हितधारकों के साथ बैठकें की जा रही हैं। हम बजट सत्र में रिपोर्ट पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि हम आम सहमति पर पहुंचेंगे और अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। 

पिछली बार हमें इसे शीतकालीन सत्र में पेश करना था लेकिन इसे बढ़ा दिया गया। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य डिजिटलीकरण, बेहतर ऑडिट, बेहतर पारदर्शिता और अवैध रूप से कब्ज़े वाली संपत्तियों को वापस लेने के लिए कानूनी तंत्र जैसे सुधारों को पेश करके इन चुनौतियों का समाधान करना है। आम सहमति न बन पाने से शीतसत्र में जेपीसी रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई थी और इसे बजट सत्र तक के लिए बढ़ा दिया गया था। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलने वाला है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User