लोक सभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, निर्वाचन कार्य को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों को जारी किये गये नोटिस

कलेक्टर द्वारा प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए 7 सेक्टर अधिकारियों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस।

Saturday, March 23, 2024 - 20:51
Updated: 3 years ago
0
लोक सभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, निर्वाचन कार्य को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों को जारी किये गये नोटिस

गुना (आरएनआई) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सत्येंद्र सिंह द्वारा सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए 7 सेक्टर अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तत्काल समक्ष में उपस्थित होकर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण चाहा गया है।

 आज पीजी महाविद्यालय गुना के सभागार में दो पालियों में क्रमश: गुना, बमोरी एवं राघौगढ़, चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्‍त सेक्‍टर अधिकारियों का निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। 

उक्त प्रशिक्षण में एस सी जैन सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई-2, जी एन आचार्य सहायक प्रबंधक नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड विजयपुर गुना, ब्रजेश भदौरिया कार्यपालन यांत्रिक सिविल संभाग मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड गुना, कुणाल प्रबंधक गेल इंडिया लिमिटेड विजयपुर गुना, वी के पाराशर सहायक प्रबंधक नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड विजयपुर गुना, देवेन्द्र साहू सहायक प्राध्यापक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना, आर के गुप्ता उप यंत्री भू-जल विद गुना अनुपस्थित रहे। जिनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तत्काल समक्ष में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए गए हैं। 

अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User