लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद शरद पवार ने CM एकनाथ शिंदे को लिखी चिट्ठी

शरद पवार ने मुख्यमंत्री शिंदे को पत्र लिखकर कहा पुणे जिले के पुरंदर, बारामती, इंदापुर और दौंड तालुकाओं में पारंपरिक सूखे जैसी स्थिति है। इस स्थिति को दूर करने के लिए स्थायी उपाय करने की आवश्यकता है। इसके लिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने नेतृत्व में और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में मुंबई में एक बैठक आयोजित करें।

Tuesday, June 18, 2024 - 01:05
0
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद शरद पवार ने CM एकनाथ शिंदे को लिखी चिट्ठी

पुणे (आरएनआई) महाराष्ट्र के पुणे जिले की पुरंदर, बारामती, इंदापुर और दौंड तहसीलों में सूखे जैसी स्थिति है। इस स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) सुप्रीमो शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम से बैठक बुलाने की मांग की है। 

पवार ने एक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर पत्र पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सूखे जैसी स्थिति को कम करने के लिए इस क्षेत्र में सिंचाई योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन जब उन्होंने हाल ही में इनमें से कुछ क्षेत्रों का दौरा किया तो उनके कार्यान्वयन में समस्याएं पाई गईं। दौरों के दौरान जनता से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कृषि एवं पेयजल की समस्या के समाधान की मांग के साथ कुछ उपाय भी सुझाए।

शरद ने मुख्यमंत्री शिंदे को लिखे पत्र में कहा, पुणे जिले के पुरंदर, बारामती, इंदापुर और दौंड तालुकाओं में पारंपरिक सूखे की स्थिति को दूर करने के लिए स्थायी उपाय करने की आवश्यकता है। इसके लिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने नेतृत्व में और राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में मुंबई में एक बैठक आयोजित करें। बैठक में जल संरक्षण मंत्री और जल आपूर्ति मंत्री को भी शामिल किया जाए। 

एनसीपी (शपा) के पदाधिकारियों ने बताया कि शरद पवार मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को बारामती लोकसभा क्षेत्र के अन्य गांव का दौरा करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User