लेह हिंसा के बाद सरकार का बड़ा एक्शन: सोनम वांगचुक के NGO का लाइसेंस कैंसिल, विदेश से फंडिंग पर रोक

Wednesday, September 24, 2025 - 21:57
0
लेह हिंसा के बाद सरकार का बड़ा एक्शन: सोनम वांगचुक के NGO का लाइसेंस कैंसिल, विदेश से फंडिंग पर रोक

लेह (आरएनआई) – लद्दाख के लेह में हाल ही में हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने पर्यावरण और सामाजिक कार्यों से जुड़े सोनम वांगचुक के NGO का लाइसेंस रद्द कर दिया है और उसके लिए विदेश से मिलने वाली फंडिंग पर रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार, लेह में हुए विरोध और आगजनी के दौरान NGO से जुड़े कुछ गतिविधियों पर संदेह जताया गया था। इसके बाद प्रशासन ने जांच के बाद यह कदम उठाया।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह कदम कानून और नियमों के तहत उठाया गया है, ताकि किसी भी संगठन का देश या समाज के हित में काम न रोक सके और कोई भी गैरकानूनी गतिविधि न हो।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और NGO से जुड़े सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है।

सरकार का यह फैसला यह स्पष्ट करता है कि किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User