आजम खान की रिहाई पर सफाईयों ने जताई खुशी, एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जिंदाबाद के लगाए नारे

Thursday, September 25, 2025 - 20:11
Updated: 1 year ago
0
आजम खान की रिहाई पर सफाईयों ने जताई खुशी, एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जिंदाबाद के लगाए नारे

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) तेईस महीने बाद आजम खान की जेल से रिहाई होने पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद तथा आजम खान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के 23 महीने बाद जेल से रिहाई होने पर नगर के मोहल्ला बजरिया बड़ा कुआं के पास समाजवादी पार्टी के लोग एकत्र हुए। आजम खान की जेल से रिहाई होने पर खुशी का इजहार किया गया। समाजवादी पार्टी के लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाया और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, आजम खान जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि आजम खान की जेल से रिहाई होने के बाद समाजवादी पार्टी के लोगों ने खुशी का इजहार किया। एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अकरम गुड्डू, समाजवादी पार्टी के नेता रफात हुसैन, तालिब अली, पप्पू अहमद के अलावा हनीफ, महंगू निषाद, वहीद कुरैशी, नासिर अली, मोहम्मद सैयद एजाज, महेंद्र कुमार, मुशीर, फैज मोहम्मद, अली मोहम्मद, रोशन, रईस, चांद मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User