मुख्‍यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना को 9वीं किश्‍त के रूप में 1.29 करोड़ लाड़लियों के खाते में की गयी राशि अंतरित

जिले की 2 लाख से अधिक लाड़ली बहना हितग्राहियों के खाते में 28 करोड़ से अधिक राशि की गयी अंतरित। 

Saturday, February 10, 2024 - 19:33
Updated: 3 years ago
0
मुख्‍यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना को 9वीं किश्‍त के रूप में 1.29 करोड़ लाड़लियों के खाते में की गयी राशि अंतरित

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से फ़रवरी माह 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि दी गयी। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मंडला ज़िले के रानी दुर्गावती कॉलेज ग्राउंड से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576 करोड़ रूपये की राशि अंतरित सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की गयी। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा ‘’मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज लाड़ली बहनों का दिन है। बहनें आत्‍मनिर्भर हो रही हैं। प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 9वीं किश्‍त की राशि जारी की गयी है। यह राशि आपके परिवार में खुशियां लाकर जीवन को आनंद से भर देगा। आज लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरित करने के साथ ही 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में भी लगभग 340 करोड़ रूपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई है’’। जिला कलेक्‍ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण जिला कलेक्‍ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया। 

इस अवसर पर कलेक्‍टर  अमनबीर सिंह बैंस, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आरबी गोयल, सहायक संचालक दिनेश चंदेल, परियोजना अधिकारी प्रदीप नारायण मिश्रा सहित लाड़ली बहना हितग्राही उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आरबी गोयल ने बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम में गुना जिले की 2 लाख 33 हजार 76 लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों के खाते में 28 करोड़ 75 लाख रूपये की राशि अंतरित की गयी है। आज आयोजित कार्यक्रम का ब्‍लॉक स्‍तर पर भी वर्चुअली प्रसारण किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User