लाडली बहना योजना के फार्म भरने की कार्रवाई जारी, प्रतिदिन हर ग्राम पंचायत, वार्ड में 100 से 150 तक पंजीयन करने का दिया गया लक्ष्य

Thursday, March 30, 2023 - 18:45
0

गुना। आज कलेक्टर द्वारा प्रात: 8 बजे वीसी के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत और प्रत्येक शहरी क्षेत्र की वार्ड में प्रतिदिन कम से कम 100 से लेकर 150 तक पंजीयन हर आईडी पर किया जाना आवश्यक है, सभी अनुविभागीय अधिकारी इस कार्य की सतत मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्र के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने प्रत्येक वार्ड में लक्ष्य अनुसार पंजीयन कराना सुनिश्चित करें, इसकी समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी। इसी तरह सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया कि हर ग्राम पंचायत में कम से कम 100 से 150 तक पंजीयन कराना आवश्यक है। पंजीयन के दौरान यह सुनिश्चित करें की महिलाओं को कोई असुविधा न हो। कैंप के आयोजन की उन्हें पूर्व से सूचना दी जावे और प्रत्येक ग्राम पंचायत/वार्ड की जनसंख्या के मान से कार्य योजना बनाई जावेगी। 30 अप्रैल से पूर्व सभी का पंजीयन कराना सुनिश्चित करें, प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जावेगी।
बैठक में अपर कलेक्टर आदित्य सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार व सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले से नियुक्त नोडल अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User