लखनऊ: केजीएमयू में अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, कई डॉक्टर घायल

केजीएमयू में अवैध कब्जा हटाने गई प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। इसमें कई डॉक्टर घायल हो गए। तनातनी के माहौल को देखते हुए कई थानों की पुलिस बुलाई गई है। पुलिस की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है।  

Saturday, April 26, 2025 - 13:00
0
लखनऊ: केजीएमयू में अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, कई डॉक्टर घायल

लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शनिवार को परिसर के अंदर फैले अतिक्रमण को हटाने गई टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें कई डॉक्टर घायल हो गए। उसके बाद माहौल गरमा गया। माहौल को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई। 

केजीएमयू के नेत्र विभाग परिसर में अतिक्रमण फैला है। इसको हटाने के लिए शनिवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की एक टीम गई थी। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक यह कार्य पूरी तरह से विधिसम्मत और प्रशासन के निर्देशानुसार किया जा रहा था। इस दौरान टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया गया। 

इस हमले में रेडियो डायग्नोसिस विभाग के डॉ. दुर्गेश द्विवेदी और  डॉ अनित परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी चोट आई है। घटना के बाद सभी चिकित्सक और कर्मचारी मौके पर एकत्रित होकर घटना के विरोध में खड़े हुए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बुला ली गई। 

केजीएमयू परिसर में नेत्र विभाग के साथ ही कई जगह पर कब्जे हैं। इसकी वजह से यहां के विस्तार के साथ ही कई सुविधाएं बढ़ाने का काम अटका हुआ है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User