रोटरी क्लब रक्तदान शिविर में गांधी जंयती पर करेंगे रक्तदान

Saturday, September 30, 2023 - 21:18
0
रोटरी क्लब रक्तदान शिविर में गांधी जंयती पर करेंगे रक्तदान

सासनी- 30 सितंबर। रोटरी क्लब आॅफ सासनी पदाधिकारियों द्वारा नानऊ रोड स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक दो अक्टूबर गांधी जयंती दिन सोमवार को लगाया जाएगा। जिसमें लोग स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे।
शनिवार को यह जानकारी देते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष उत्तम वाष्र्णेय ने बताया कि रोटरी क्लब सदैव जनसेवा तथा समाज सेवा में तत्पर है। देश विदेश से पोलिया जैसी घातक बीमारी को जड से उखाड फेंकने का बीड़ा सर्वप्रथम रोटरी क्लब ने ही उठाया था और इस बीमारी को जड से समाप्त कर दिया। इसी प्रकार जन और समाज सेवा करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक लगेगा। जिसमें लोग स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे। क्योंकि प्रत्येक रक्तदान जीवन का उपहार है रक्तदान कर किसी व्यक्ति को जीवन दे सकते है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User