रेणुकास्वामी हत्याकांड में अदालत में पेश हुए एक्टर दर्शन समेत सभी आरोपी; 25 फरवरी को अगली पेशी

प्रशंसक रेणुकास्वामी के हत्या के मामले में अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा सभी आरोपी बंगलूरू में सत्र अदालत में पेश हुए हैं। मामले में जमानत पर रिहा सभी 17 आरोपी प्रक्रिया के अनुसार यहां 57वीं सीसीएच अदालत में पेश हुए।

Jan 10, 2025 - 15:10
 0  540
रेणुकास्वामी हत्याकांड में अदालत में पेश हुए एक्टर दर्शन समेत सभी आरोपी; 25 फरवरी को अगली पेशी

बेंगलुरु (आरएनआई) रेणुकास्वामी हत्याकांड में अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी दोस्त अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा समेत सभी आरोपी शुक्रवार को बंगलूरू में सत्र अदालत में पेश हुए। वहीं मामले में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने सभी आरोपियों की उपस्थिति पर गौर करने के बाद अगली पेशी 25 फरवरी तय की और उन्हें उस दिन फिर से पेश होने का निर्देश दिया।

अदालत ने जमानत की शर्तों के तहत मासिक पेशी अनिवार्य की थी और यह ऐसी ही एक पेशी है। बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद यह पहली बार है जब सभी आरोपी एक ही समय पर अदालत में मौजूद थे। मीडिया और दर्शकों की मौजूदगी में अपनी कानूनी टीम के साथ पहुंचे दर्शन अदालत पहुंचे, जबकि पवित्रा गौड़ा को पहले अपने वकील से बातचीत करते देखा गया। अन्य आरोपी भी अपने कानूनी प्रतिनिधियों के साथ आए थे।

अभिनेता दर्शन, अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और अन्य आरोपियों - आर नागराजू, अनु कुमार उर्फ अनु, लक्ष्मण एम, जगदीश उर्फ जग्गा और प्रदूष एस राव को 13 दिसंबर, 2024 को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी, जबकि अन्य को पहले ही जमानत दे दी गई थी। वहीं अभिनेता दर्शन पहले से ही चिकित्सा कारणों से अंतरिम जमानत पर थे, क्योंकि उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दी थी।

जबकि कर्नाटक सरकार ने हाल ही में दर्शन, पवित्रा और अन्य को जमानत देने के उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया था। अभिनेाता दर्शन को 11 जून, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। पवित्रा गौड़ा और मामले में 15 अन्य सह-आरोपियों को उसी अवधि के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

चित्रदुर्ग शहर का रहने वाला मृतक रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन थुगुदीपा का प्रशंसक था। जिसने कथित रूप से पवित्रा गौड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर टिप्पणी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेणुकास्वामी पवित्रा गौड़ा के लिए सोशल मीडिया पर कई दिनों से काफी अपमानजनक टिप्पणी कर रहा था। इसी मामले में उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत कई चोटों के बाद सदमे और खून बहने के कारण हुई। पुलिस ने कहा कि पवित्रा, जो आरोपी नंबर एक है, रेणुकास्वामी की हत्या के लिए 'मुख्य कारण' थी। उन्होंने कहा, 'जांच में यह साबित हो गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची और अपराध में हिस्सा लिया।' 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.