रुठियाई स्टेशन बना मवेशियों का डेरा, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

Wednesday, May 21, 2025 - 14:45
Updated: 1 year ago
0
रुठियाई स्टेशन बना मवेशियों का डेरा, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

गुना/रूठियाई (आरएनआई) आज रुठियाई जंक्शन स्टेशन का नजारा देखते ही बना, सवाल यह भी हैं कि क्या उक्त स्टेशन पर यात्री सुरक्षित है, यात्रियो के साथ सीनियर सिटीजन,वृद्ध, महिला ओर बच्चे आदि होते है। 

गाडी की जल्द बाजी मे इन पशुओ द्वारा यात्री के साथ कोई दुर्घटना घटित हो गयी तो क्या संपूर्ण जबाब दारी रेल प्रशासन की होगी, इसका सब हर्जाना रेल प्रशासन देगी, क्या यह टिकिट के साथ आवारा पशु की फैसलेटी रेल प्रशासन ने दे दी। 

तभी रुठियाई स्टेशन पर मवेशियो की संख्या अधिक संख्या मे विचरण और आराम करते देखी जा रही है, जिस पर स्थानीय अधिकारी भी देखकर यहां से वहां निकलते आते जाते दिख रहे है।

भारत सरकार के रेल्वे विभाग(मंत्रालय)ने रुठियाई स्टेशन पर करोडो रुपये खर्च करके यात्रियो की सुविधाओ के लिए व्यवस्थाए बनायी है, परन्तु स्थानीय संबंधित अधिकारी गर्मियो मे कूलर ओर एसी की हवा से निकलना ही नही चाहते है।

 स्टेशन पर यात्रियो के साथ कुछ भी होता रहे कोई सरोकार नही, हालाकि सरकार ने अब स्टेशन पर कैमरे भी लगा दिये है अगर स्थानीय संबंधित अधिकारी का सेवा और निस्वार्थ नौकरी करने का मन है तो वह कैमरे मे देख कर भी स्टेशन की साफ सफाई, मवेशियो को बाहर निकलवा सकते है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User