रिश्वत केस में तहसीलदार फरार, रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार
बरनाला (सवाई माधोपुर, राजस्थान) (आरएनआई)। बरनाला तहसील में रिश्वतखोरी के आरोप में एसीबी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के खिलाफ ₹28,500 की रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद एसीबी की टीम छापा मारने पहुंची, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही तहसीलदार मौके से फरार हो गया।
एसीबी ने तहसीलदार के रीडर कुलदीप चड़ा को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम अब फरार तहसीलदार की तलाश में छापेमारी कर रही है।
घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मचा रहा और अधिकारियों से लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। एसीबी ने बताया कि शिकायत की सत्यापन के बाद ही कार्रवाई की गई थी और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



