राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल में किशोरी से दुष्कर्म मामले की निंदा की, तत्काल कार्रवाई की मांग की

एसीडब्ल्यू ने केरल के पथनमथिट्टा में किशोरी से कथित दुष्कर्म की घटना संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की। आयोग ने तीन दिनों क भीतर अधिकारियों से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

Sunday, January 12, 2025 - 11:01
0
राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल में किशोरी से दुष्कर्म मामले की निंदा की, तत्काल कार्रवाई की मांग की

नई दिल्ली (आरएनआई) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक किशोरी के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न की घटना का कड़ा संज्ञान लिया है। पीड़िता ने 64 लोगों पर पिछले चार साल से अधिक समय से उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देश पर आयोग ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। अबतक पांच आरोपी गिरफ्तार किए गये हैं, लेकिन आयोग ने अधिकारियों को इस मामले में कथित रूप से शामिल सभी लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आयोग ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए निश्चित समयसीमा के अंदर मामले की जांच पूरी किये जाने पर भी जोर दिया है। इस कथित अपराध की निंदा करते हुए एनसीडब्ल्यू ने अधिकारियों से पीड़िता को चिकित्सा देखभाल, परामर्श समेत समग्र सहायता मुहैया करने की अपील की है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User