राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की बहस में शामिल नहीं होंगे डोनाल्ड ट्रंप

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की दूसरी बहस में भी शामिल नहीं होंगे। दरअसल जिस समय बहस होगी, उस समय डोनाल्ड ट्रंप डेट्रॉयट में यूनियन कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करेंगे। वह ऑटो वर्कर्स को संबोधित करेंगे। बता दें कि ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए हो रही पहली बहस से भी नदारद रहे थे। 

Tuesday, September 19, 2023 - 08:55
0
राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की बहस में शामिल नहीं होंगे डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन। (आरएनआई) डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की इलेक्ट्रिक वाहनों की नीति का आलोचक हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि जो बाइडन ने इलेक्ट्रिक वाहन जनादेश के द्वारा ऑटो इंडस्ट्री के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है। ट्रंप, रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस में बहुत आगे हैं। पहले बहस में शामिल ना होने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप 50 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी से आगे हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों की पहली बहस बीते महीने विस्कोंसिन में हुई थी। वहीं अगली बहस कैलिफोर्निया में सिमी वैली के रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट में होगी। 

साल 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्किंग क्लास वोटर्स का समर्थन जो बाइडन को मिला था। माना जा रहा है कि ट्रंप अब इस वर्ग को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। ऑटो वर्कर्स ने बीते हफ्ते ही अमेरिका की तीन बड़ी ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के खिलाफ हड़ताल शुरू की है। ऑटो वर्कर्स ने सैलरी और अन्य फायदे देने की मांग की। यूनियन्स का पहले डेमोक्रेटिक पार्टी को समर्थन मिलता रहा है लेकिन अब ट्रंप इस वर्ग को लुभाने में जुटे हैं। 

ऑटो वर्कर्स की हड़ताल और ट्रंप द्वारा यूनियन वर्कर्स को संबोधित करने का इसलिए भी अहम है क्योंकि ये वर्ग मुख्यत मिशिगन, पेनसिल्वेनिया और विस्कोंसिन में रहता है और इन तीनों जगह रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच टक्कर रहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User