गाजे बाजे के साथ निकली शिव बारात शोभा यात्रा , देर रात तक सड़कों पर जुटी रही भीड़

Wednesday, October 4, 2023 - 11:22
0
गाजे बाजे के साथ निकली शिव बारात शोभा यात्रा , देर रात तक सड़कों पर जुटी रही भीड़
शोभायात्रा में प्रदर्शित झांकियों का नजारा

शाहाबाद हरदोई। पठकाना रामलीला मेला समिति की ओर से मंगलवार की रात एक भव्य शिव बारात शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर महिलाओं पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। शिव बारात शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कार्यालय के समक्ष हुआ। मेला समिति के महामंत्री अनमोल गुप्ता के आरती पूजन के बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिव बारात शोभा यात्रा स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, घास मंडी, गुलाब बैंड चौराहा, आरपीएम इंटर कॉलेज, सदर बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार, चौक, बालाजी मंदिर होते हुए सीधे सरदारगंज पुलिस चौकी पहुंची। शिव बारात शोभा यात्रा में चंद्रयान-3, शंकर जी, कृष्ण अर्जुन, राधा कृष्ण, गणेश जी, ब्रह्मा जी, सूर्य चंद्र विष्णु एवं यमराज आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। चंद्रयान-3 की झांकी कई पसंद की गई। शिव बारात शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया तथा कलाकारों को जलपान कराया गया। शोभा यात्रा में नर्तकियों का नृत्य भी भीड़ को एकत्रित करने में कामयाब रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शाहाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा बेहतर इंतजाम किया गया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से मेला समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, आशीष मोहन तिवारी, ऋषि मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, सूर्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User