बंटवारे में मिली रकम को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने मां की पीट-पीट कर हत्या की

Sunday, September 17, 2023 - 17:20
0
बंटवारे में मिली रकम को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने मां की पीट-पीट कर हत्या की

शाहाबाद, हरदोई । बंटवारे में मिले पैसे को लेकर हुए विवाद के कारण एक सिरफिरे युवक ने अपनी मां को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मां की मौत हो गई । परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुलेमानी निवासी जरीना 70 वर्ष पत्नी शाहिद ने अपने पुत्रों के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। जिसमें एक हिस्सा जरीना को भी मिला। जरीना का छोटा बेटा बारिश 22 वर्ष उसके साथ में था। मोहल्ला वासियों के अनुसार बारिश काफी आवारा किस्म का है। बारिश कई बार अपनी मां को बंटवारे में मिली रकम के कारण मार चुका था। इस सिलसिले में जरीना ने बेटे बारिश के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में प्रार्थना पत्र भी दिया। शनिवार को बंटवारे में मिली रकम की मांग को लेकर बारिश ने अपनी मां जरीना को डंडो, लात घूसों से काफी पीटा जिससे उन्हें काफी छोटे आई। गंभीर स्थिति में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से जरीना को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने के कारण लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय जरीना की रास्ते में मौत हो गई। जरीना की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User