रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, काले झंडे दिखाए और टायर फेंके, किया वापस

रामजीलाल सुमन का काफिला हाथरस से बुलंदशहर जा रहा था। जिसका पता चलते ही करणी सेना के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। खेरेश्वर चौराहे पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देखकर सपा सांसद के काफिले में हड़बड़ी मच गई। तेज रफ्तार से दौड़ रहे काफिले में गाड़ियां आपस में टकराकर क्षत्रिग्रस्त हो गईं।

Sunday, April 27, 2025 - 15:04
0

अलीगढ़ (आरएनआई) अलीगढ़ से होकर निकल रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। काफिले को करणी सेना व क्षत्रिय समाज ने काले झंडे दिखाए और टायर भी फेंके गए। पुलिस-प्रशासन ने काफिले को रोका और रामजी लाल सुमन को वापस कर दिया। 

बुलंदशहर के कोतवाली देहात अंतर्ग गांव सुनहेरा में 21 अप्रैल की रात दबंगों ने काले रंग की थार से दलित समाज के चार लोगों को कुचल दिया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल काले रंग की थार को भी बरामद कर लिया था। रामजी लाल सुमन ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल के साथ सुनेहरा जानकारी करने जा रहा था। रामजी लाल सुमन का काफिला बुलंदशहर के लिए निकला। 

अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही पता चला कि रामजी लाल सुमन का काफिला अलीगढ़ से जा रहा है, तभी उसका विरोध करने की प्लानिंग बना ली गई। ऐसा ही हुआ, जैसे ही काफिला अलीगढ़ से गुजरा तो करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफिले पर टायर फेंके गए और काले झंडे दिखाए। 

खेरेश्वर चौराहे पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देखकर सपा सांसद के काफिले में हड़बड़ी मच गई। तेज रफ्तार से दौड़ रहे काफिले में गाड़ियां आपस में टकराकर क्षत्रिग्रस्त हो गईं। इसमें एडवोकेट ब्रजमोहन राही, ऐडवोकेट लल्लनबाबू, वीरपाल सिंह, सत्यपाल, सुरेश व विजयपाल सभी जनपद हाथरस के थाना चदंपा के गांव कुवंरपुर के निवासी घायल हो गए।

वहां से जैसे ही रामजीलाल सुमन का काफिला आगे गभाना टोल प्लाजा पर पहुंचा तो वहां पर रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रोका। टोल से पहले उनके काफिले को राजपूतों ने काले झंडे दिखाए और टायर भी फेंके। सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव करने का भी आरोप लगाया है। बाद में पुलिस ने सुमन को वापस भेजा। कुछ कार्यकर्ताओं को ही आगे जाने दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User