रात्रि में कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय के मेटरनिटी वार्ड में  भर्ती मरीजों और अटेंडर्स से चर्चा सुविधाओ का लिया जायजा

Jan 29, 2024 - 23:25
Jan 29, 2024 - 23:58
 0  4.2k
गुना (आरएनआई) कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज की विजिट का मुख्य उद्देश्य मेटरनिटी केयर में सुधार लाना है। मेटरनिटी वार्ड में आज चेक किया गया कि यहां पर किस प्रकार की व्यवस्था है, यहां पर क्या कमियां है और उनको दुरुस्त करने के लिए क्या किया जा सकता है। कुछ माताओं से बात की गई, कुछ केयरटेकर से अटेंडर से बात की गई है। यहां पर डिलीवरी होने में कितना समय औसतन लग रहा है  कितने प्रतिशत का सीजेरियन किया जा रहा है, डिलेवरी सही से किया जा रहा है या नहीं, मरीजों को खाना मिल रहा है या नहीं, कोई शिकायत तो नहीं है सुविधाओं में कोई कमी तो नही है, सभी पेशेंट और पेशेंट के अटेंडर से बात करने का उद्देश्य  ये समझना था, इस दौरान कुछ रिकॉर्ड्स चेक किए गए जो संतोषजनक नहीं पाए गए।  सिजेरियन ज्यादा होने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, इसकी समीक्षा की जाएगी। डॉक्टर के राउंड की व्यवस्था में सुधार लाए जाने की आवश्यकता है। समीक्षा पूर्ण होने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रसूता एडमिशन रजिस्टर निर्धारित प्रारूप पर नहीं पाया गया जिसमें हाई रिस्क और नो रिस्क मार्किंग, रेड, यलो और ग्रीन मार्किंग व्यवस्था संतोष जनक नहीं पायी गयी,ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ नर्स को भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी सिविल सर्जन को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए गये इस दौरान ANC और PNC वार्ड post operator word, का निरीक्षण किया गया इस दौरान भर्ती मरीज और अटेंडर्स से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की गयी
 इस दौरान कलेक्टर को मरीज के अटेंडर्स से रिश्वत लेने की भी कुछ शिकायतें मिलीं है  इस सम्बन्ध में परीक्षण कर सख्त कार्रवाई की जावेगी ' इन मामलों में दो दिन में शिकायत निवारण प्रणाली लागू कर दी जाएगी। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक, सीएमएचओ डॉ. रिषेश्वर कुमार सिविल सर्जन एसओ भोला उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0