राज आयुर्वैदिक फार्मेसी नगला सरदार कचौरा में नवरात्रि के अवसर पर हुआ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

Tuesday, October 17, 2023 - 20:15
Updated: 3 years ago
0
राज आयुर्वैदिक फार्मेसी नगला सरदार कचौरा में नवरात्रि के अवसर पर हुआ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

सिकंदराराऊ।
राज आयुर्वैदिक फार्मेसी नगला सरदार कचौरा में नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ संपन्न हुआ। वैश्विक शांति, समृद्धि, और मानव स्वास्थ्य की कामना के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। इसके अलावा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किये गए।
राज आयुर्वैदिक फार्मेसी के एमडी देवेंद्र राघव ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच हुए प्रमुख युद्ध से जुड़ा है। ये नौ दिन पूरी तरह से दुर्गा और उनके नौ अवतारों - नवदुर्गा को समर्पित हैं । प्रत्येक दिन देवी के एक अवतार से जुड़ा है।
इस अवसर पर देवेन्द्र राघव, रजनी , धर्मेंद्र राघव, ज्योति, कुलदीप शर्मा, सोनू चौहान जिला पंचायत सदस्य, संतोष परमार, आशीष आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User