राजस्थान कांग्रेस संगठन में बदलाव, 47 संभाग और जिला प्रभारियों की सूची जारी

राजस्थान कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़े बदलाव की पहल कर दी है। इसके तहत 47 संभाग और जिला प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इनमें सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग से 18 नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Wednesday, March 26, 2025 - 09:55
0
राजस्थान कांग्रेस संगठन में बदलाव, 47 संभाग और जिला प्रभारियों की सूची जारी

जयपुर (आरएनआई) राजस्थान कांग्रेस में संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है।  प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने 47 संभाग और जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें कुछ जगह पर प्रभारी हटाए गए हैं। वहीं कई प्रभारियों को इधर से उधर लगाया गया है।

नई नियुक्तियों में जातिगत और स्थानीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। सूची में सबसे ज्यादा 18 ओबीसी वर्ग से हैं। इसमें नौ विधायकों को नौ पूर्व विधायकों को भी जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओं को भी प्रभारी के पद पर लगाया गया है। इसमें आठ प्रभारी शामिल हैं। वहीं, दो अल्पसंख्यक चेहरों को संभाग और जिला प्रभारी के पद पर नियुक्ति दी गई है।

इनके साथ ही एसी-एसटी वर्ग से नौ और जनरल कैटेगरी के बने नौ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कुछ प्रभारियों को यथावत भी रखा गया है। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा का कहना है कि संगठन की मजबूती के लिए हर कदम उठाया जाएगा। जो नेता सक्रिय रहेगा और पार्टी के लिए काम करेगा, उसे ही अब मौका मिलेगा।

पिछले दिनों जयपुर के कांग्रेस वॉर रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में बड़ी बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में रंधावा ने बयान दिया था कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी। इसी के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User