कोर्ट के स्टे के वावजूद राजनेतिक दवाब में लेकर जबरिया जमीन पर कब्जा करने का भाजपा उपाध्यक्ष पर आरोप

जिलाध्यक्ष,विधायक, लोकसभा प्रभारी सहित थाना में लिखित शिकायत, फरियादी ने कहा भाजपा की छवि खराब कर रहे हैं उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने कहा मुझे नहीं पता जमीन पर स्टे हैं, न ही मेरा जमीन से कोई लेना देना हैं। 

Sunday, March 31, 2024 - 13:29
Updated: 3 years ago
0
कोर्ट के स्टे के वावजूद राजनेतिक दवाब में लेकर जबरिया जमीन पर कब्जा करने का भाजपा उपाध्यक्ष पर आरोप

गुना (आरएनआई) लोकसभा चुनाव के चलते जहां प्रचार अपने चरम की ओर बड रहा हैं वैसे वैसे नेताओ के सामने विवाद शिकायतो के रूप में पहुंचने लगे हैं।  प्राप्त मिली जानकारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष धाकड़ एक जमीन के विवाद में उलझते नजर आ रहे हैं। जमीन मोतीपुरा के राजेंद्र उपाध्याय परिवार की बताई जाती हैं। जो फिलहाल शहर छोड़ कर जा चुके हैं। उक्त जमीन को लेकर नितेश उपाध्याय ने भाजपा जिला अध्यक्ष,गुना विधायक,गुना लोकसभा चुनाव प्रभारी सहित केंट थाना में लिखित शिकायत की हैं। वही उनका कहना हैं कि इसके पूर्व इसकी शिकायत रघुबंसी समाज के सम्मेलन में श्री सिंधिया को भी दी थी। उन्होंने उस समय इसको दिखवाते हैं,बोला था।

शिकायतकर्ता नितेश उपाध्याय की ओर से सभी शिकायत आवेदनों के मजनून इस प्रकार हैं कि संतोष धाकड़ ने राजेंद्र उपाध्याय की जमीन को उनके शहर छोड़ के जाने की जानकारी पर उनको बहला फुशला कर कम कीमत में अनुबंध करके जमीन क्रय कर ली।

जिसका उसने पुत्र होने के कारण विरोध करते हुए सम्पूर्ण जमीन में वो उसका हिस्सा कर बेच सकते हैं। जिसपर संतोष धाकड़ जो की भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं ने उनके पिता से यह कहकर पूरी जमीन का अनुबंध करा लिया की में देख लूंगा।

इसके बाद उन्होंने दवाब बनाया,लेकिन मेने जमीन अपने परिवार के हित और भरण पोषण को लेकर नही बेची। कोर्ट केस लगाया तब विवाद से बचने श्री धाकड़ ने अपने मित्र और भाई के नाम रजिस्ट्री गुप्त रूप से करा ली।ओर नामंत्रण की प्रक्रिया के लिए आवेदन लगाया।

जब इसकी जानकारी शिवाजी नगर निवासी नितेश उपाध्याय को लगी तो कोर्ट से उन्होंने स्टे लेकर किसी भी प्रकार के अंतरण पर रोक लगा दी।

शिकायत कर्ता का आरोप हैं कि उसकी जमीन के हिस्से को अपने राजनेतिक दवाब के चलते प्रशासनिक तहसील अधिकारियों और पटवारियों पर दवाब बनाकर वे जमीन का जबरिया सीमांकन स्टे के वावजूद करवा कब्जा करना चाहते हैं। जिसको लेकर उन्होंने केंट थाना,भाजपा जिलाध्यक्ष,गुना विधायक,लोकसभा प्रभारी सहित प्रदेश को लिखित आवेदन दिया हैं।

जमीन में मेरा कोई लेना देना नही हैं,जमीन पर स्टे हैं। उक्त जमीन शिवेंद्र शर्मा अन्य ने ली हैं, रही पार्टी में शिकायत की बात तो, शिकायत कोई कही भी कर सकता हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजगढ़ में चुनाव मीटिंग में व्यस्त होने के कारण बात नही हो पाई। वही गुना विधायक पन्नालाल शाक्य को फोन लगाया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User