राघौगढ़ बना क्रिकेट का केंद्र: दिग्विजय सिंह के जन्मदिवस पर RPL का ऐतिहासिक समापन

Sunday, March 29, 2026 - 20:24
Updated: 7 months ago
0
राघौगढ़ बना क्रिकेट का केंद्र: दिग्विजय सिंह के जन्मदिवस पर RPL का ऐतिहासिक समापन

राघौगढ़ (आरएनआई) पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित राघौगढ़ प्रीमियर लीग (RPL) का भव्य समापन पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया। करीब एक माह तक चले इस विराट आयोजन ने राघौगढ़ को खेल गतिविधियों का केंद्र बना दिया।

पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट में नगर के 24 वार्डों से आए युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत रही कि प्रत्येक गेंद पर खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि दी गई, जिससे मैचों में रोमांच चरम पर रहा।

फाइनल मुकाबले में वार्ड 12 ने 202 रन बनाकर दबदबा कायम किया, जबकि वार्ड 20 की टीम 100 रन पर सिमट गई। विजेता टीम को ₹1,11,000 एवं उपविजेता को ₹75,000 की राशि प्रदान की गई।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रियव्रत सिंह मौजूद रहे। फाइनल मैच के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं की लगातार मौजूदगी और मैदान पर सक्रियता ने खिलाड़ियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा स्वयं कमेंट्री करना इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।

दर्शकों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गईं। कैच पकड़ने वाले दर्शकों को ₹11,000 की राशि प्रदान की गई, वहीं पूरे टूर्नामेंट में “मैन ऑफ द मैच” और अन्य पुरस्कारों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

समापन पर विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि भविष्य में राघौगढ़ को खेल सुविधाओं के मामले में और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बनने पर बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा या नगर पालिका के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर यह कार्य किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User