रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

Wednesday, January 14, 2026 - 12:18
0
रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली (आरएनआई) — राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में आज सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। यह घटना मदर क्रिसेंट रोड स्थित उनके आवास पर सुबह करीब 8:05 बजे सामने आई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया और सुबह करीब 8:35 बजे तक पूरी तरह आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग घर के एक कमरे में रखे फर्नीचर में लगी थी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। आग लगने के समय घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग के स्रोत और वजह का पता नहीं चल सका है।

सब फायर ऑफिसर सुरेश एम ने बताया, “हमें आग लगने की सूचना मिली थी। हमारी टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। आग एक कमरे में लगी थी। फिलहाल किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और कारणों की जांच की जा रही है।”

दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जिससे पूरे इलाके ने राहत की सांस ली है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User